लाइब्रेरी में जोड़ें

अनमोल उपहार

अनमोल उपहार


उपहार वक्त का बहुत कीमती
तुमको जो मिल जाय
खुश किस्मत खुद को समझना
कीमत समझ जो आए।

चांदी सोना और रुपइया
जाए तो फिर मिल जाए
एक बार जो वक्त खो गया
कभी ना वापस आए।

कोई जो परवाह करे तुम्हारी
साथ में चलता जाए
नहीं तौलना धन दौलत से
जीवन पल रहा लुटाए।

रिश्ते नाते दोस्त यार सब
धन दौलत के लोभी
सच्चा साथी वही है यारों
दुख सुख साथ निभाए।।

आभार - नवीन पहल - ०२.०४.२०२२ 👍🌹❤️🙏

# प्रतियोगिता हेतु


   14
10 Comments

Shnaya

03-Apr-2022 02:45 PM

Very nice 👌

Reply

Shrishti pandey

03-Apr-2022 01:26 PM

Nice one

Reply

Abhinav ji

03-Apr-2022 08:01 AM

Nice

Reply